delhi uttam nagar fire accident- India TV Hindi
Image Source : ANI
दिल्ली के उत्तम नगर में तबाही।

राजधानी दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार की रात स्लम इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। अब तक आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। राहत की एक बात ये है कि इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात उत्तम नगर इलाके में झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 300 से 400 झुग्गियां नष्ट हो गईं। दमकल विभाग को रात 11.50 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।”

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version