
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+
Motorola Edge 70 Fusion+ launch: मोटोरोला ने चुपचाप Motorola Edge 70 Fusion+ को अपनी Edge 70 सीरीज के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नए हैंडसेट में कई स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड एज 70 फ्यूजन के जैसे ही हैं, लेकिन मेन अपग्रेड के रूप में इसमें बेहतर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर बैक पैनल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट भी दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion+ की कीमत और अवेलिबिलिटी
यह फिलहाल ब्राजील में बिक्री के लिए अवेलेबल है और ये स्मार्टफोन पैंटोन ओरिएंट ब्लू और पैंटोन ब्लू सर्फ रंगों में मिल रहा है। ब्राजील में मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+ की कीमत BRL 2969 (लगभग 52,900 रुपये) है और कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल 12जीबी + 256जीबी RAM और स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट अवेलेबल है।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+ का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, Motorola Edge 70 Fusion+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर शामिल है। कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम तक वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कैपिसिटी वाला 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+ के और फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K सुपर एचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकैम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें 12जीबी RAM और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। यह एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है।
फोन में 5200mAh की बैटरी है जो 68W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें नैनो सिम और ई-सिम सपोर्ट के साथ डुअल सिम की सुविधा भी है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ बनाया गया है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखता है। इसका वजन लगभग 177 ग्राम है।
ये भी पढ़ें
एलन मस्क का X Money कब से आएगा? सामने आ गया समय, जानें क्या होगा खास