Aspirants Season 3 X review- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN
सनी हिंदुजा और नवीन कस्तूरिया

एस्पिरेंट्स सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो 13 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ और नया सीजन हर तरफ चर्चा में बना हुआ है। इस शो में नवीन कस्तूरिया, अभिलाष थापलियाल और सनी हिंदुजा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं जतिन गोस्वामी एक नए सदस्य के तौर पर कास्ट में शामिल हुए हैं। अगर आपने अभी तक नया सीजन देखना शुरू नहीं किया है तो उसके पहले आप सोशल मीडिया यूजर्स के रिव्यू पढ़ सकते हैं।

एस्पिरेंट्स सीजन 3 X रिव्यू

एक यूजर ने सीरीज की कहानी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘यह शो आज भी वही जज्बाती एहसास जगाता है।’ उन्होंने अभिलाष थापलियाल की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी TVF Aspirants का तीसरा सीजन देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया। यह शो आज भी सपनों, संघर्षों और दोस्ती के बारे में वही जज्बाती एहसास जगाता है। मुझे कास्ट की परफॉर्मेंस, खासकर हमारे प्यारे @nouwwwin और SK सर का काम बहुत पसंद आया।’

हालांकि, कुछ यूजर्स ने बताया कि उन्हें यह सीजन कम मोटिवेशनल और ज्यादा ईर्ष्या और झगड़ों पर केंद्रित लगा। X पर एक यूजर ने लिखा, ‘Amazon Prime Video पर Aspirants का नया सीजन देख रहा हूं। सच कहूं तो यह कम मोटिवेशनल और ज्यादा जलन और झगड़ों पर बेस्ड लग रहा है। Aspirants पर आधारित सीरीज को छात्रों को प्रेरित करना चाहिए, न कि सिर्फ आपसी होड़ को दिखाना चाहिए।’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘#AspirantsSeason3 का नया सीजन देख लिया है। संदीप भैया की मौत हो गई है। IAS लॉबी ने माइनिंग माफिया के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का फोकस अब IAS उम्मीदवारों के सफर (तैयारी) से हटकर काम-काज की जिंदगी की चुनौतियों पर आ गया है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘@PrimeVideoIN अभी-अभी #Aspirants3 देखी, बहुत पसंद आई। चौथे सीजन का इंतजार है।’

एक ने लिखा, ‘ये आप लोग क्या कर रहे हैं बहुत निराश हैं यार एंडी बहुत बुरा लग रहा है मैं स्पॉइलर नहीं देना चाहता, लेकिन #एस्पिरेंट्ससीजन3’

एस्पिरेंट्स 3 की कहानी

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि एस्पिरेंट्स सीजन 3 में अभिलाष की कहानी दो अलग-अलग समय-सीमाओं में दिखाया गया है। अब एक DM बन चुके अभिलाष (नवीन कस्तूरिया द्वारा अभिनीत) को ALC संदीप ओहलान (सनी हिंदुजा द्वारा अभिनीत) के आरोपों के बाद एक जाँच का सामना करना पड़ता है। इन आरोपों का असर उनके करियर और दोस्तों व सहकर्मियों के साथ उनके रिश्तों पर पड़ने लगता है और इसी बीच एक नया प्रतिद्वंद्वी भी सामने आ जाता है।

ये भी पढे़ं-

Splitsvilla 16 Promo: विला में नई एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मिस्ट्री गर्ल बन लौटीं रुरु ठाकुर?

Muthu Engira Kaattaan में छुपा है बड़ा रहस्य! मिस्ट्री से भरपूर होगी विजय सेतुपति की नई सीरीज, रिलीज से पहले बढ़ा सस्पेंस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version