world mosquito day- India TV Hindi


world mosquito day

World Mosquito Day 2023: विश्व मच्छर दिवस दुनियाभर में मच्छर जनित बीमारियों से बचने और इनके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसी कड़ी में हम सभी को ये बात समझनी होगी कि दुनियाभर में मच्छर से जुड़ी बीमारियां, हर साल लाखों लोगों को अपना शिकार बनाती है। इसलिए हमें इन बीमारियों के (different types of mosquitoes and diseases they spread) बारे में पता होना चाहिए जो मच्छरों के कारण होते हैं। साथ ही इनसे कैसे बचें और क्या हैं इनके तमाम कारण, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

मच्छर से कौन कौन सी बीमारियां फैलती हैं-Diseases caused by mosquitoes in hindi

1. मलेरिया-Malaria

मलेरिया, प्लाज्मोडियम परजीवी मच्छर फीमेल एनोफिलीज (female anopheles mosquito bites) की काटने से फैलता है। जिन लोगों को मलेरिया होता है वे आमतौर पर तेज बुखार और कंपकंपी वाली ठंड के साथ कई सारे लक्षण महसूस करते हैं। ये मच्छर आमतौर पर बारिश के मौसम में पैदा होती हैं और दिन के समय लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। 

2. डेंगू-Dengue

डेंगू एक वायरल इंफेक्शन है जो मच्छरों से लोगों में फैलता है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं और तेजी से फैलते हैं। जिन लोगों को डेंगू होता है उनमें से अधिकांश लोगों तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मतली और दाने होते हैं। इस बीमारी में शरीर में व्हाइड ब्लड सेल्स का नुकसान होता है और प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है। 

इस विटामिन की कमी वाले लोगों को ज्यादा होते हैं चर्म रोग, पूरे शरीर में रहती है खुजली

3. चिकनगुनिया-Chikungunya

चिकनगुनिया एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है जो चिकनगुनिया वायरस (CHIKV) के कारण होती है, जो टोगाविरिडे परिवार के अल्फावायरस जीनस में एक आरएनए वायरस है। चिकनगुनिया वायरस मुख्य रूप से संक्रमित मच्छर, एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) और एडीज एल्बोपिक्टस (Aedes albopictus) के काटने से लोगों में फैलता है। संक्रमण के सबसे आम लक्षण बुखार और जोड़ों का दर्द हैं। अन्य लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और दाने भी परेशान कर सकते हैं।

Image Source : SOCIAL

mosquito_diseases

4. इंसेफेलाइटिस-Encephalitis

एन्सेफलाइटिस, क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छरों, विशेष रूप से क्यूलेक्स ट्राइटेनिओरहाइन्चस (Culex tritaeniorhynchus) के काटने से मनुष्यों में फैलता है।  एन्सेफलाइटिस में व्यक्ति को तेज बुखार हो सकता है। साथ ही इससे ब्रेन डैमेज का भी खतरा होता है क्योंकि इसका तेज बुखार आपके सिर पर चढ़ सकता है। 

5. जीका वायरस-Zika Virus

जीका वायरस (Zika Virus), आमतौर पर एडिज मच्छरों के काटने से फैल सकता है। ये मच्छर दिन और रात में काट सकते हैं। जीका गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक में फैल सकता है और गर्भावस्था के दौरान संक्रमण कुछ जन्म दोषों का कारण बन सकता है। इसलिए इसका टीका ले लें और मच्छरों के प्रकोप से बचें। 

6. फाइलेरिया-Filaria

फाइलेरिया (filaria is caused by which mosquito), विभिन्न प्रकार के मच्छरों द्वारा फैलता है, उदाहरण के लिए क्यूलेक्स मच्छर, जो शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में व्यापक तौर पर हैं। एनोफिलिस, जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पाया जाता है और एडीज जो द्वीपों में पाया जाता है। इस बीमारी में आपके लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है और फिर ये शरीर के कई अंगों तक फैल सकता है।

शरीर का पानी चूस सकता है ज्यादा फाइबर का सेवन, इन 4 समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

मच्छर जनित बीमारियों का कारण-Causes of mosquitoes diseases

1. इस ब्लड ग्रुप का होना

मच्छर कौन से ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा काटते हैं (what blood type do mosquitoes Diseases), तो कई शोध बताते हैं कि विभिन्न ब्लड ग्रुप के अपने कुछ विशिष्ट प्रोटीन (एंटीजन)  होते हैं जो कि मच्छरों को बुलावा देते हैं। इसलिए मच्छर अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में O ब्लड ग्रुप वाले लोगों के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं। 

Image Source : SOCIAL

blood_group

2. बरसात का जमा पानी

मच्छर जनित बीमारियों की शुरुआत बरसात के मौसम से ही होती है। ये मौसम असल में इनके लिए प्रजनन का समय होता है और इस दौरान कई बीमारियां पैदा होती हैं। इसके अलावा आपके कूलर और गमले में जमा साफ पानी भी आपको मच्छर जनित बीमारियों का शिकार बना सकता है। 

3. अन्य कारण

अन्य कारणों की बात करें तो सबसे पहले सफाई की कमी, आस-पास गदंगी और पानी का जमा रहना, मच्छरदानी लगाकार न सोना, दिनभर खिड़की दरवाजों का खुला रखना मच्छरों को बुलावा दे सकता है। इसके अलावा कुछ गहरे रंग वाले कपड़े, पसीने की गंध और आपके आस पास किसी संक्रमित का होना भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ाता है। 

Image Source : SOCIAL

mosquitoes_prevention_tips

कैसे करें अपना बचाव-Prevention Tips

मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले रोज कूलर का पानी बदलें। गमलों में पानी जमा न होने दें। अपने आस-पास सफाई रखें। इसके बाद मच्छरदानी लगाकार सोएं और शाम में अपने घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें। इसके अलावा लक्षण नजर आते ही जांच करवाएं और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

Source: WHO, CDC and NIH

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version