दिल्ली में बारिश
Image Source : FILE PHOTO-PTI
दिल्ली में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में खासा बदलाव आया है। दोपहर तक धूप रहने के बाद तीन बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके बाद से मौसम ठंडा हो गया है। 

दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि

नोएडा और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर को तीन बजे के आसपास तेज आंधी चली है। इस दौरान बारिश भी हुई है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी हो रही थी। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा था। 

यूपी और पंजाब में तापमान पहुंच रहा 45 के पार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा, ‘उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।’

राजस्थान के कई इलाकों में चलेगी लू

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। उत्तर प्रदेश में भी अगले 3-4 दिनों तक लू चलेगी। गर्मी को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 मई के बाद 21 या 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version