ऐश्वर्या राज ने जीता 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब

ऐश्वर्या राज ने जीता ‘मिसेज बिहार 2025’ का खिताब

बिहार के सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं ऐश्वर्या राज ने ‘मिसेज बिहार 2025’ का खिताब जीता है। ऐश्वर्या राज भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और पूर्व विधायक बाहुबली सुनीय पांडेय की बहू हैं। पटना के एक निजी होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में ऐश्वर्या ने 14 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

पहली बार के विधायक हैं पति 

ऐश्वर्या राज के ‘मिसेज बिहार 2025’ का खिताब जीतने से भोजपुर जिले में खुशी की लहर है। ऐश्वर्या राज के ससुर सुनील पांडेय 4 बार विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके बेटे विशाल प्रशांत ने हाल ही में एक उपचुनाव में जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया है।

Image Source : INDIATV

ऐश्वर्या राज बनीं मिसेज बिहार

ऐश्वर्या राज के बारे में

ऐश्वर्या राज मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है। शिक्षा के अलावा, ऐश्वर्या का खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। एश्वर्या बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली है।

इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन ऐश्वर्या का आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक समझ सबसे अलग रही। उन्होंने स्टेज पर पूछे गए सवालों के जवाब में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बदलती भूमिका पर जोर दिया। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या अब आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 12 लोगों ने गंवाई जान, आश्रितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान

नोएडा: आपसी विवाद में युवक को कार से कुचला, दोनों पैर टूटे; देखिए घटना का पूरा VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version