सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FILE PHOTO
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 2 जुलाई (बुधवार) की दोपहर 2 बजे के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। बीजेपी संगठन ने पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। बीजेपी के निर्वाचन अधिकारी बनाए गए पूर्व सांसद विवेक सेजवलकर ने सोमवार को मध्य प्रदेश में बीजेपी के चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की है। 

मंगलवार को जमा किए जाएंगे नामांकन पत्र

मंगलवार को शाम 4:30 से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शाम 7:30 से 8:00 बजे तक नामांकन पत्र को वापस लेना होगा। मंगलवार रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी।

बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद होगी मतों की गिनती

बुधवार यानी 2 जुलाई को दोपहर 11:00 से 2:00 बजे के बीच बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। मतदान की गिनती और परिणाम की घोषणा दोपहर 2 बजे के बाद की जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार की शाम को 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में ही उम्मीदवारों का नामांकन जमा किया जाएगा। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक

भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। सत्तारूढ़ पार्टी मंगलवार को यह सीमा पार करने जा रही है। बीजेपी कुछ राज्यों की इकाइयों के प्रमुखों का चुनाव कर चुकी है। आने वाले दो दिनों में कुछ और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version