तेजस्वी यादव- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK RJD
तेजस्वी यादव

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार की जनता से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने हर घर सरकारी नौकरी का वादा करते हुए कहा कि सरकार बनने के 20 दिन के अंदर वे इस संबंध में एक अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी होगी। 

तेजस्वी ने पटना में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार बनते ही जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उन्हें भी सरकारी नौकरी मिलेगी। सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर अधिनियम बनाया जाएगा और सरकार उन परिवारों को नौकरी देगी जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता है। उन्होंने कहा कि 20 महीने में ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां सरकारी नौकरी नहीं होगी।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version