OnePlus 15- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS INDIA
वनप्लस 15

OnePlus 15 का इंतजार भारत में जल्द खत्म होने वाला है। पिछले दिनों इसे चीनी बाजार में उतारा गया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13 का अपग्रेड है। OnePlus 15 के साथ कंपनी भारत में OnePlus 15R भी पेश कर सकती है। वनप्लस इंडिया ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आएगा। इसके अलावा इस सीरीज में 7800mAh तक की दमदार बैटरी मिलेगी।

भारत में जल्द होगा लॉन्च

OnePlus India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन की लॉन्च डेट रिवील की है। वनप्लस 15 को अगले महीने 13 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में फोन का लॉन्च इवेंट शाम के 7 बजे आयोजित होगा। वहीं, फोन की सेल रात 8 बजे से भारत में शुरू हो जाएगी। कंपनी ने OnePlus 15R को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे भी 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 15 के फीचर्स

OnePlus 15 को चीनी बाजार में पेश किया गया है। भारत में यह फोन एक जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.78 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने IP68, IP69 रेटिंग दी है। वनप्लस का यह प्रीमियम फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।










OnePlus 15 फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5
स्टोरेज 16GB RAM, 1TB
बैटरी 7300mAh, 120W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 16, OxygenOS

OnePlus 15 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा मिलता है। यह फोन ऑप्टिबल इमेज स्टेब्लाइजेशन यानी OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा, जो 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।

वनप्लस के इस प्रीमियम फोन में 7300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें –

Starlink इंटरनेट सर्विस भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार, मुंबई में लिया लंबा-चौड़ा ऑफिस, आज से ट्रायल शुरू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version