• अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू सर्राफा कारोबारियों की बढ़ी खरीदारी के चलते शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोना ₹1,500 की बढ़त के साथ ₹1,58,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    Image Source : PTI

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू सर्राफा कारोबारियों की बढ़ी खरीदारी के चलते शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोना ₹1,500 की बढ़त के साथ ₹1,58,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

  • Image Source : PTI

    99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले बुधवार को सोने ने ₹1,59,700 प्रति 10 ग्राम का अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था।

  • Image Source : FREEPIK

    चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। चांदी करीब 3 प्रतिशत या ₹9,500 बढ़कर ₹3,29,500 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव ₹3,20,000 प्रति किलोग्राम था। स्थानीय बुलियन बाजार में चांदी ने बुधवार को ₹3,34,300 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था।

  • Image Source : PTI

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, जारी भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और निवेशकों की मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 के बाद यह सोने का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन हो सकता है।

  • Image Source : FREEPIK

    वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतों ने नया इतिहास रचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड USD 4,900 प्रति औंस के स्तर को पार कर गया, जबकि चांदी USD 99 प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती दिखी। FOREX.com के अनुसार, सोना USD 30.73 या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ USD 4,967.41 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल स्पॉट गोल्ड लगभग USD 4,960 प्रति औंस पर बना हुआ है।

  • Image Source : PIXABAY

    मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीन सिंह ने बताया कि ग्रीनलैंड को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिला है। स्पॉट सिल्वर में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 3.42 प्रतिशत या USD 3.29 बढ़कर USD 99.46 प्रति औंस पर पहुंच गई। इंट्रा-डे में चांदी ने USD 99.78 का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

  • Image Source : FREEPIK

    रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर ने कीमती धातुओं की इस तेजी को मजबूती दी है। उन्होंने यह भी बताया कि चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे ऐतिहासिक शॉर्ट स्क्वीज, मजबूत रिटेल मांग और चीन द्वारा निर्यात नियंत्रण सख्त किए जाने जैसे कारण अहम हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version