गेहूं के खेत में अफीम की खेती- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
गेहूं के खेत में अफीम की खेती

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अवैध अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। गंगापुर थाना क्षेत्र में रविवार को भीलवाड़ा सदर डीवाईएसपी प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय के नेतृत्व में गेहूं के खेत में दबीश दी गई। इस दौरान गेहूं की फसल के आड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए 8500 अफीम के पौधे जब्त किए गए। 

मौके से फरार हुआ किसान

इन अवैध अफीम के पौधों का वजन 125 किलो 96 ग्राम पाया गया है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की भनक लगते ही खेत मालिक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मुखबिर ने दी अवैध अफीम के खेती की सूचना

इस पूरे मामले की अधिक जानकारी भीलवाड़ा सदर डीवाईएसपी प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय ने दी है। उन्होंने कहा कि हमें मुखबिर के जरिए भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के डेलाना गांव में नारायण लाल के खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती की सूचना मिली थी।

जांच के लिए विशेष टीम का गठन

इस सूचना पर भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जहां पुलिस द्वारा गठित टीम प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय के नेतृत्व में डेलाना गांव में नारायण लाल जाट के खेत पर पहुंची तो खेत के चारों ओर गेहूं की फसल लहला रही थी।

गेहूं के खेत में क्यारी में उगाई गया अफीम

पुलिस को मुखबिर के बताइए अनुसार अफीम के पौधे नजर नहीं आए। इसी दौरान पुलिस टीम ने गेहूं की फसल की बारीकी से तलाशी लेने पर फसल के बीच एक अलग क्यारी में अवैध अफीम के पौधे नजर आए। पुलिस टीम ने अफीम की क्यारी का नाप किया जो 7 फीट चौड़ी और 150 फीट लंबी पारी गई।

किसान को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस

मौके पर पुलिस टीम ने 8500 अफीम के पौधे उखाड़कर तेरह प्लास्टिक के कट्टों में भरकर वजन किया तो अवैध अफीम के पौधों का कुल वजन 125 किलो 96 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अवैध अफीम के पौधे को जब्त कर खेत मालिक नारायण लाल जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  अफीम के सभी पौधों के ऊपर अफीम के डोडे भी आ चुके थे। वहीं, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही खेत मालिक नारायण लाल जाट मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

सोमदत्त त्रिपाठी की रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version