IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर न सिर्फ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर जगह बना ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार फिफ्टी और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या की तूफानी पारी ने पंजाब की टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। मैच की शुरुआत में ही प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

200+ रन बनाकर भी हार गई टीम

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 200 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2022 के बाद यह सिर्फ दूसरी बार है, जब CSK ने किसी सीजन में अपने शुरुआती दो मैच हारे हैं। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर में 210 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज से आगे निकली CSK

आपको जानकर हैरानी होगी यह छठी बार था जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 200+ का स्कोर बनाया। इस मामले में वह रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु के साथ संयुक्त रूप से सबसे आगे हैं। हालांकि हैरानी की बात यह है कि इन 6 मौकों में से पांच बार CSK को हार झेलनी पड़ी, जबकि सिर्फ 2008 के पहले IPL मुकाबले में उन्हें जीत मिली थी। इतना ही नहीं, यह 5वीं बार था जब CSK ने 200+ स्कोर बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच गंवाया। यह T20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर के बाद हारने का रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार ऐसा किया था।

इस तरह यह मुकाबला सिर्फ एक जीत-हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड्स और आंकड़ों के लिहाज से भी बेहद खास बन गया। पंजाब किंग्स ने जहां अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच कई सवाल खड़े कर गया है। चेन्नई की टीम लगातार 2 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

यह भी पढ़ें:

CSK vs PBKS: अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद क्यों हार गई CSK, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

DC vs MI: दिल्ली का मौसम कर सकता है मुकाबले का मजा किरकिरा, मैच के दौरान ऐसी है वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version