पटनाः राजधानी पटना में अब खाना बनाने के लिए चोरों के गिरोह को भी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। डोमेस्टिक गैस मिलने में चोरों के गिरोह को भी दिक्कत आ रही है। इसी कारण से चोरों के गिरोह अब गैस के सिलेंडर की चोरी करना शुरू कर दिए हैं। पटना के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ के पास  दिन में ही चोरों के गिरोह ने घर में घुसकर एक डोमेस्टिक गैस सिलेंडर भरा हुआ चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गया।

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मकान मालिकन एडवोकेट को भनक तब लगी जब गैस सिलेंडर खाना बनाने के दौरान खत्म होने के बाद भरा हुआ सिलेंडर खोजने लगे। घटना 19 मार्च 2026 को सुबह लगभग 9:50 के आसपास का है जब घर में घुसकर चोरों के गिरोह ने एक सिलेंडर भरा हुआ चोरी कर फरार हो गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। डोमेस्टिक गैस सिलेंडर 3 अप्रैल 2026 को खत्म होने के बाद भरा हुआ गैस सिलेंडर घर में खोजने लगे। नहीं मिलने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरी घटना चोरों के गैंग द्वारा चोरी किए गैस सिलेंडर का पता चला।

यहां देखें वीडियो

बता दें कि गैस सिलेंडर चोरी ऐसे समय में हुई है जब इसे लेने के लिए गैस एजेंसी के सामने लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। फिलहाल इलाके में गैस सिलेंडर चोरी के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। 

मुख्य सचिव ने एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की

बता दें कि बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बृहस्पतिवार को सभी जिलों के प्रभारी सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ एलपीजी आपूर्ति और पेट्रोल-डीजल की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और तेल कंपनियों को ‘मिशन मोड’ में कार्य करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी जिलों में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ‘पैनिक बुकिंग’ के कारण आपूर्ति में देरी की स्थिति उत्पन्न हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति सुचारू है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।  

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version